Top News

पति द्वारा पत्नी की पिटाई किए जाने पर पुलिस से की शिकायत, आरोपी पति को खिलाई हवालात की हवा

हसायन।क्षेत्र के गांव नगला रति में गुरूवार की दोपहर को पति-पत्नी में बिवाद के दौरान कहासुनी गाली गलौज मारपीट हो जाने पर एक बिवाहिता ने डायल 100 व कोतवाली पुलिस से घटना की शिकायत कर दी।वही पत्नी के द्वारा पति की शिकायत किए जाने पर गांव में हडकंप मच गया। गांव के तमाम लोग आरोपी पति को छुडवाने के लिए कोतवाली भी आए।वही पत्नी ने सभी ग्रामीणों को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि जब उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा था। तब शर्म व इज्जत कहां चली गई।पुलिस ने आरोपी पति को हवालात की हवा खिलाई।तब कही पत्नी पुलिस की कार्यप्रणाली से खुश व पति को थोडी देर की सजा दिलाए जाने के बाद ग्रामीणों के कहने पर समझौता को राजी हुई।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने