Top News

अलम का जूलूस निकालकर मनाया मातम

हसायन। मुस्लिम समाज के लोगों ने गुरूवार को चांद की सात तारीख होने के कारण बांण रोड स्थित मौहल्ला शीशग्रान स्थित जामा मस्जिद से अलम का जुलूस मुस्लिम समाज के द्वारा उत्साह पूर्वक निकाला गया।मुस्लिम समाज के लोगों ने मौहम्मद साहब के साथी अलमदार की याद में जुलूस निकालकर मातम मनाया गया।अलम का जूलूस कस्बा के मौहल्ला शीशग्रान से मौहल्ला दखल,गली बौहरान,कुरैशियान,चर्च मार्केट,जाटवान,पुरदिलनगर मार्ग,गडौला मार्ग,नूरी मस्जिद, रजा मस्जिद,दादा दीन अली शाह व भूरे खां की दरगाह के बाद कस्बा के मुख्य बाजार होते हुए पुनः जामा मस्जिद पहुंचकर सम्पन्न हुआ।अलम के जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगो ने जगह जगह पर प्रदर्शन कर मातम भी मनाया।इस मौके पर इकबाल अली,अनवार अली,हाजी मौहम्मद आलम,गुडडू खां,शमशेर अली,जाहिद अली फौजी,निजाम खां,समशुददीन खां,सरारूददीन कुरैशी,जानिव अली,कल्लू खां,शाहिद अली,सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने