Top News

ममरे भाई के साथ भाग रही फुफेरी बहिन को सीओ ने पकडा, युवक-युवती के परिजन एक दूसरे की षादी को हुए राजी

सिकन्द्राराऊ/हसायन। कोतवाली क्षेत्र के सिकन्द्राराऊ-हाथरस मार्ग स्थित गांव सूआ मोहनपुर के निकट बुधवार/गुरूवार की रात्रि डेढ बजे के लगभग पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) ने एक प्रेमी जोडे को संदिंग्धावस्था में सडक किनारे खडे देखा तो प्रेमी जोडा सीओ आशीष प्रताप सिंह को देखकर बुरी तरह सकपका गया। प्रेमी जोडे के सकपका कर घबरा जाने के कारण सीओं आशीष प्रताप सिंह ने कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर पुलिस चैकी प्रभारी बिजेन्द्र सिंह व कोतवाली के प्रभारी एसओ प्रबीण कुमार सिंह को एक प्रेमी जोडा को पकडकर सुपर्द करते हुए कोतवाली लाकर पूछताछ की तो उक्त प्रेमी सगे ममेरे व फुफरे भाई बहिन निकले।वही एसओ ने युवक व युवती से पूछताछ करके दोनो के परिजनों को उनके कोतवाली में पकडे जाने की सूचना पर दोनो के परिजन भी पहुंच गए।वही युवती अपने ममेंरे भाई के साथ ही रहना चाहती थी।जानकारी के अनुसार सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नोजलपुर की एक युवती अपने हाथरस निवासी ममेरे भाई से प्यार कर बैंठी।मामा के पुत्र से युवती को प्यार होने के कारण दोनो घर छोडने का फैसला भी कर लिया।बुधवार/गुरूवार की देर रात्रि डेढ बजे के लगभग दोनो अपने अपने घर से भागकर कही जाने के लिए सडक किनारे खडे हुए थें।तभी सिकन्द्राराऊ की ओर से रात्रि गश्त करते हुए सलेमपुर पुलिस चैकी की तरफ जाते समय सीओ को एक युवक युवती के साथ संदिग्धावस्था में खडे दिखाई दिए तो सीओ के पूछताछ करने पर दोनो बूरी तरह घबरा गए।सीओं ने दोनो को पुलिस के सुपर्द कर परिजनों को भी सूचित कर दिया।वही युवती के परिजनों ने पुलिस से कह दिया कि वह उसकी शादी साले के पुत्र के साथ ही कर देगे।वही युवक के पिता ने भी कह दिया कि शादी के बाद दोनो जिऐं या फिर मरें उन्हे उनसे कोई लेना देना नही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने