हाथरस। शहर के ऐतिहासिक किला क्षेत्र में जुड़े मेला श्री दाऊजी महाराज में प्रशासन अबकी स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जन जागरुकता में जुटा है। इसी के अंतर्गत धार्मिक सांस्कृतिक इस मेले में जिला प्रशासन ने ‘सेल्फी विद टॉयलेट’ प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस प्रतियोगिता में प्रशासन 10 ऐसे लोगों को सम्मानित करेगा जो मेला परिसर में स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के अंतर्गत बनाए गए दो गड्डे वाले टॉयलेट के साथ सबसे बेहतर सेल्फी लेंगे। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गज जिला प्रशासन ने मेला परिसर में एक मॉडल टॉयलेट का निर्माण कराया है। इसमें दो गड्डे वाले टॉयलेट के फायदों के साथ ही आम तौर इस्तेमाल किए जाने वाले सेप्टिक टैंक के नुकसान के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। इस अभियान के जिला समन्वयक व उनकी टीम को जागरुकता के लिए नियुक्त किया गया है। जिला समन्वयक ने बताया कि मेले के दौरान इस दो गड्ढों के मॉडल टॉयलेट के साथ सबसे बेहतर सेल्फी लेने वाले दस लोगों को दो अक्टूबर के दिन जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस मामले में जिले के जिलाधिकारी का कहना है कि मिशन की कामयाबी के लिए मेले में ग्रामीणों को शौचालय के प्रति जागरूक करने और शौचालय की सही विधि बताने का यह अच्छा अवसर है।
हाथरस- मेला श्री दाऊजी महाराज में ‘सेल्फी विद टॉयलेट’ प्रतियोगिता
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।