हाथरस। टीचर्स डे के अवसर पर चंदपा क्षेत्र के बूलगढी में सेम्परवारेंट उ0 मा0 विद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रबन्धक रामनिवास शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस का अर्थ बताते हुये उसके महत्व पर प्रकाा डाला। वहीं इसी कड़ी में दिल्ली पब्लिक स्कूल हाथरस में भी टीचर्स डे पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके अन्तर्गत छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति देते हुए सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ ईश वन्दना से हुआ। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने ‘टीचर्स डे’ के उपलक्ष्य में नृत्य आदि प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
हाथरस- धूमधाम से मनाया गया ‘टीचर्स डे’
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।