हसायन। गांव सिकतरा में गुलाब के फूल का अर्क निकाले जाने के बाद एक व्यापारी द्वारा गुलाब के मलबे को सडक किनारे डाला जा रहा है।जिससे बरसात होने पर लोगों की बाइक सडक पर कीचड होने के कारण फिसल जाती है।वही गुलाब के फूलों के मलवा के कारण गंदगी का साम्राज्य भी बढ रहा है।गांव सिकतरा के ग्रामीणों का कहना है कि गुलाब की देंग चलने के बाद से ही एक व्यापारी द्वारा गांव की सडक किनारे गुलाब का मलबा डलवाकर सडक को संकरा किया जा रहा है।इस बारें में ग्रामीणों ने खंड बिकास अधिकारी को एक लिखित शिकायती पत्र भेजकर गुलाब के मलबें को सडक के किनारे डलवाए जाने की बजाय किसी खेत या इत्र फैक्ट्री में ही डलवाए जाने की मांग की है।मांग करने बालों में अशोक कुमार सेंगर,बौबी सेंगर,संजू सेंगर,योगेश सेंगर,केपी सिंह,बबलू सिंह,सुभाष चन्द्र,लाखन सिंह,सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।
गुलाब के फूल से अर्क निकालने के बाद मलबा डाला जा रहा सडक किनारे, ग्रामीणों ने की खंड बिकास अधिकारी से शिकायत
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।