हसायन। ब्लाक क्षेत्र के गांव जगदेबपुर के प्राथमिक बिद्यालय मंें तैनात सहपऊ ब्लाक के एक शिक्षामित्र को सकुल प्रभारी राघवेन्द्र सिंह व प्रधानाध्यापिका प्रेमवती द्वारा हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर न करने दिए जाने पर शिक्षामित्र ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रेेमवती के दोपहर साढे 11 बजे के करीब बिना किसी सूचना के घर चले जाने व बिद्यालय में मिड डे मील न बनने की जानकारी गांव के लोगों को दिए जाने पर ग्रामीणों ने बिद्यालय में जमकर हंगामा करते हुए कहा कि प्रधानाध्यापिका प्रेमवती हर रोज बिद्यालय में समय से पूर्व बिना किसी सूचना के ही बिद्यालय से गायब हो जाती है।ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानाध्यापिका हर रोज बिद्यालय से घर चली जाती है।ग्रामीणों ने कहा कि हैडमास्टर व संकुल प्रभारी द्वारा बच्चों को भोजन में केबल चावल व आलू की सब्जी बनवाकर बितरण करा दिया जाता है।ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में बच्चों की पढाई पर भी कतई ध्यान ही नही दिया जाता है।ग्रामीणों ने कहा कि दूध व फल का आज तक बितरण नही कराया गया।वही प्राथमिक बिद्यालय में तैनात शिक्षामित्र संजय कुमार सिंह का कहना है कि हैडमास्टर प्रेमवती देबी द्वारा उन्हे बिद्यालय में उपस्थिति होने के बाद भी हस्ताक्षर नही करने दिए जाते है।जब कि प्रधानाध्यापिका प्रेमवती का कहना था कि वह हाथरस में मीटिंग होने के कारण बिना पत्र व्यवहार में सूचना अंकित किए ही चली गई थी।वही संकुल प्रभारी राघवेन्द्र सिंह का कहना है कि प्रधानाध्यापिका नवरात्रि के कारण उपवास होने के कारण वह बिना किसी सूचना दर्ज किए ही संकुल श्री नगर में मीटिंग में भाग लेने के लिए आ गई थी।वही खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश कुमार यादव एमडीएम में भोजन न बनने की जानकारी उन्हे नही है।शिक्षामित्र पिछले काफी समय से अनुपस्थिति चल रहे है।आगामी 03 अक्टूबर को मामलें की जांच की जाएगी।
शिक्षामित्र को हस्ताक्षर न कराए जाने पर मचा हंगामा
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।