हाथरस/हसायन। गुलाब नगरी के नाम से मषहूर कस्बा हसायन इन दिनो बर्तमान में गुलाब के कारोबार शुरू होने पर गुलाब की खुषबू से महक रहा है।कस्बा व देहात क्षेत्र में दूर दराज के व्यापारियों द्वारा जीएसटी के प्रभाव के कारण काफी देरी से गुलाव का कारोबार शुरू किया है।बर्तमान में गुलाब व्यापारियों ने गुलाब के रेटों को काफी कम रेट रखकर पिछली बार से आधे रेटों से कम कीमत पर खरीदा जा रहा है।बर्तमान में गुलाब की खेती करने बाले किसानों के लिए गुलाब इस बार फूल बनकर उभरने की बजाय शूल बनकर साबित हुए है।गुलाब के फूलों के रेट कम होने के कारण गुलाब किसान काफी परेशान है।पिछली बार नोट बंदी के बाद भी गुलाब किसानों की गुलाब की खेती में बंपर पैदाबार हुई थी।मगर बरसाती गुलाब के फूल आने के बाद किसानों के अरमानों पर पूरी तरह व्यापारियों ने कम रेट रखकर किसानों की मुसीबत बढा दी।बर्तमान में गुलाब का रेट इस बार 4000 प्रति 40 किलों (एक मन) से शुरू हुआ जो कि बर्तमान में 7500 प्रति मन बिक रहा है। जब कि पिछली बार गर्मी के सीजन में यही गुलाब के फूल का रेट 8000 प्रति मन से शुरू होकर 12हजार बंद हुआ था।
गुलाव का कारोबार षुरू, इस बार रहे गुलाब के रेट पिछली बार से कम, गुलाब किसानों को हो रहा काफी नुकसान
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।