Top News

हाथरस- दाऊजी मेला महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम पर हो रहा है अश्लीलता का नंगा नाच, डीएम साब ने मेला शुभारम्भ से पूर्व केवल चेतावनी देकर ली चैन की नींद, खुलेआम फैलाई जा रही है अश्लीलता, प्रशासन बना अंजान

हाथरस (संदीप पुंढीर)। जी हाँ हम बात कर रहे हैं मेला दाऊजी महाराज में सांस्कृतिक नृत्य कार्यकृम के नाम पर संचालित हो रहे बेरायटी शो की। जहां अश्लीलता की पराकाष्ठा देखने को मिल रही है। छोटे छोटे और भड़काऊ कपड़ों को पहनकर यहां बार बालाएं अश्लील नृत्य प्रस्तुत कर रहीं हैं। जिससे क्षेत्र की युवा पीढ़ी पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शराब के नशे में चूर युवा यहां इन बार बालाओं के अश्लील नृत्य को देखकर हरे हरे नोटों की बरसात कर अपने आप में गौरव महसूस करते हैं। शराब के नशे और इन बार बालाओं के अश्लील नृत्य को देखने के बाद जब यह युवा झूमते हुए मेले में भ्रमण करते हैं तो आप कल्पना कर सकते हैं इनकी हरकतों के बारे में। मेला देखने आयीं युवतियों और महिलाओं को इनके शराब के नशे के साथ इनके मस्तिष्क पर छाए बार बालाओं के अश्लील नृत्य के नशे का सामना करना पड़ता है।
  अब अगर बात की जाए प्रशासन की तो लगता है कि उसने इस नंगे नाच को रोकने से परहेज कर लिया है। मेला शुभारम्भ से पूर्व जिस प्रकार डीएम साहब ने सख्त निर्देश दिए थे कि मेले में किसी प्रकार की अश्लीलता बर्दास्त नहीं कि जाएगी तो लगा था कि इस बार मेले में यह सब देखने को नही मिलेगा। परन्तु डीएम साहब के निर्देश केवल कोरे निर्देश बनकर रह गए। इनपर कोई कार्यवाही होती नही दिख रही। ऐसा भी नहीं है कि यह अश्लील नृत्य परदों के भीतर छुप छुप कर हो रहा हो। बीच बीच में पर्दा हटाकर इन बार बालाओं के अश्लील नृत्य की झलक बहुत देर देर तक दिखाकर लोगों को आकर्षित किया जाता है। कई बार तो यहां से गुजरने वाली युवतियों और महिलाओं के साथ साथ सभ्य नागरिकों को भी शर्मसार होने को मजबूर होना पड़ता है। हो सकता है डीएम साहब की नजर अभीतक इनके इस अश्लील तमाशे पर न गयी हो । पर ऐसा संभब नही लगता। क्योंकि सबकुछ खुलेआम और बेखोफ हो रहा है। इसलिए यहां बड़ा सबाल खड़ा हो रहा है कि जिला प्रशासन की मर्जी के बिना यह सब कैसे हो सकता है। अब इस मामले में देखना यह होगा कि क्या जिला प्रशासन नींद से जागकर इस मामले पर कोई कार्यवाही करेगा। या फिर अश्लीलता का यह नंगा तमाशा यूँ ही जारी रहेगा ?

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने