हाथरस। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने आज शिक्षक दिवस सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. राजकमल दीक्षित एवं सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के प्राचार्य डा. रावण वर्गीज को उनके कॉलेज जाकर प्रतीक चिन्ह भेंटकर शॉल उड़ाकर बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि शिक्षक भविष्य की नींव को तैयार करते हैं। शिक्षक भविष्य को बनाने वाले हैं। गुरु गोविंद दोऊ खडे काके लागू पाय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए। भगवान और गुरु में गुरु सबसे ऊपर हैं और जो व्यक्ति गुरुओं का सम्मान करते हैं मां बाप के बाद गुरुओं का प्रथम व्यक्ति है जो बच्चों को सही दिशा देते हैं।
इस अवसर पर नारायण प्रसाद पिप्पल, अविनाश पचैरी, कपिल नरूला, ललतेश गुप्ता, अनुज संत, संतोष उपाध्याय, पन्नालाल आदि मौजूद थे। अंत में शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि कल दिनांक 5 सितंबर सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस जिसे हम शिक्षक दिवस के रुप में मनाते हैं के अवसर पर मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के शिविर पर दोपहर 3 बजे शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा एवं पूर्व मंत्री पं. प्रेमचंद शर्मा का जन्म दिवस भी मनाया जाएगा। समस्त कांग्रेसजनों से अनुरोध है कि समय से पधारें।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।