Top News

हाथरस/सहपऊ- चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार

हाथरस/सहपऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बागपुर में गत दिनों हुई चोरी की घटना का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए 3 शातिरों को गिरफ्तार किया है और इनसे चोरी का माल भी बरामद किया है।
थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि बीती रात्रि को वह गश्त पर थे तभी मुखबिर से मिली सूचना पर 3 शातिर युवकों को मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा है और इनके कब्जे से चोरी का माल, बर्तन, 55 सौ रूपये भी बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में उक्त चोरों ने बताया कि बरामद किया गया माल गांव बागपुर में रामगोपाल के घर की गई चोरी का है।
एसओ ने बताया कि पकडे गये शातिरों ने पुलिस को अपने नाम जयप्रसाद पुत्र बच्चू सिंह, यतेन्द्र कुमार व पवन कुमार पुत्रगण हजारीलाल निवासीगण गांव बाग बाधिक हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने