हाथरस (संदीप पुंढीर)। जी हां हाथरस में प्रशासन की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है । ऐतिहासिक दाऊजी मेला महोत्सव में जिला प्रशासन ने आंखे मूदकर दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामलों के आरोपी को ही मेला के सबसे बड़े कार्यकृम का संयोजक बना डाला। दंगल संयोजक बनाये गए हरिशंकर राना उर्फ भूरा पहलवान पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुका है। जिसके अपराधिक इतिहास की लिस्ट बहुत लंबी है। जनपद और जनपद से बाहर के जिलों के थानों में भी इसके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं इन सब से वेपरवाह पुलिस के आला अधिकारी इन्हें पकड़ना तो दूर इनके साथ फोटो खींचाने में गर्व महसूस कर रहे हैं। भूरा पहलवान पर धोखाधड़ी, डकैती, हत्या का प्रयास सहित जनपद सहित आसपास के कई थानों में गुंडा एक्ट में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इसे प्रशासन की लापरवाही न कहा जाए तो क्या कहा जाए कि दर्जन भर से अधिक संगीन अपराधिक मामलों के आरोपी को बिना छानबीन किये दाउजी मेला महोत्सव के इतने बड़े कार्यकृम दंगल का संयोजक बना दिया गया। यह एक बड़ा सबाल है। जब इस मामले पर उपजिलाधिकारी सदर अमिताभ यादव से जानकारी की गई तो उनका कहना था कि भीड़भाड़ में फोटो खिंचवाने से किसी को मना नही किया जा सकता है। जब उनसे दर्जनों संगीन अपराधों के आरोपी को दंगल संयोजक बनाये जाने के विषय में पूछा गया तो मामले की जांच कराने की बात कहकर वह सवालों से बचते नजर आए।
हाथरस- पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर फोटो खिंचाते नजर आया 14 संगीन अपराधिक मुकदमों का आरोपी, हाथरस में अपराधी और पुलिस प्रशासन का गठजोड़ मिला देखने, धोखाधड़ी, डकैती, हत्या का प्रयास सहित गुंडा एक्ट में कई संगीन मुकदमे दर्ज आरोपी को जिला प्रशासन ने आंख मूदकर बनाया दंगल संयोजक
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।