Top News

हाथरस- धूमधाम से मनाया गया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस

हाथरस । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सासनी गेट स्थित महक होटल पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस, व्यापारी दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक  बागला ने की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल एवं प्रदेश मंत्री योगा पंडित मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। इस अवसर पर व्यापारियों ने स्थापना दिवस की एक दूसरे को बधाइयां प्रेषित की। बुजुर्ग व्यापारियों का इस अवसर पर सम्मान किया गया।  जिलाध्यक्ष अशोक बागला एवम जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल ने कहा की अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल स्थापना से लेकर आज तक सतत व्यापारियों की सेवा में लगा हुआ है।
    इस अवसर पर योगा पंडित,  दिनेश चंद वाष्र्णेय, अरुण कुलश्रेष्ठ , ललतेश गुप्ता , दयाराम शीतल, राजकुमार वर्मा , मुरारी लाल वर्मा , अनुरोध शर्मा, अंकित वाष्र्णेय, जितेंद्र          प्रधान, दिनेश वाष्र्णेय डैनी, सुनील अग्रवाल, अनुज संत, शेखर वाष्र्णेय, अंकुर अग्रवाल, रूप किशोर जीके, विनोद मित्तल रंग वाले, चैधरी रामकुमार वर्मा, डम्बर सिंह, किशन लाल शर्मा, राजकुमार की वाले, कपिल अग्रवाल चुना वाले, प्रेम प्रकाश पागल गुरु, प्रदीप शर्मा, राकेश बंसल, पंकज अग्रवाल, ललित शर्मा, दिलीप गोयल, राकेश शर्मा, आलोक गुप्ता, संदीप सेकसरिया, ललित वाष्र्णेय, प्रदीप सारस्वत, अजीत अग्रवाल, अतुल जैन, गिरीश चंद्र अग्रवाल, नवीन अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने