Top News

हाथरस/सादाबाद- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, हाइवे किया जाम, कई वाहनों में तोड़फोड़, कैंटर चालक ने पुलिस की गाड़ी देख बढ़ाई थी स्पीड

हाथरस/सादाबाद। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने  हाइवे को जाम कर दिया। साथ ही कई वाहनों में तोड़फोड भी की। आपको बता दें कि हाथरस जनपद के सादाबाद कस्बा में तेज गति से पशु
लेकर जा रहेकैंटर  के हाथरस की ओर एसएन कोल्ड स्टोरेज के पास बढार चैराहे
पर पलटने से साइकिल सवार की कुचलकर मौत हो गयी।  बताया जाता है कि कैंटर
चालक ने पुलिस की गाड़ी देख अपने कैंटर की  स्पीड बढ़ाई थी। गुस्साए
ग्रामीणों ने अलीगढ़ आगरा हाईवे को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने कई
वाहनों में तोडफोड भी की । प्रशासन के हाथ पैर फूले हुये थे और मौके पर
कई थानों की फोर्स तैनात की गयी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पर भी
पथराव की खबर मिल रही थी। जनपद के आलाधिकारी मौके नजर बनाये हुये थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने