Top News

हाथरस- चंदपा में महिला की कटी चोटी, इलाके में दहशत

हाथरस/चंदपा। दिल्ली, राजस्थान एवं हरियाणा में तेजी से दहशत का प्रयाय
बन रही एक अफवाह उत्तर प्रदेश में भी फैल रही है। प्रदेश में लगातार चोटी
काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आगरा में इसी अफवाह के चलते एक वृद्वा
को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। जंगल में आग की तरह फैलती इस
अफवाह को शीघ्र रोकने की जरूरत है। ताजा मामला हाथरस जिले के थाना चंदपा
क्षेत्र का है जहां  एक महिला की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है।
चंदपा निवासी रीता पत्नी योगेश  की बातों पर यदि यकीन किया जाये तो उसका
कहना है कि वह अपने घर पर काम कर रही थी। तभी अचानक उसकी छोटी कटकर जमीन
पर गिर गयी। जिसे देखकर वह बेहोश हो गयी। यह खबर जंगल में आग की तरह आस
पास के इलाके में पंहुची और वहां भारी भीड लग गयी। जंगल में आग की तरह
फैलती इस अफवाह को प्रशासन को सचेत हो शीघ्र रोकने की जरूरत है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने