Top News

मैं बसपा में ही हूं और बसपा में ही रहूंगा - रामवीर उपाध्याय

हाथरस। बसपा के कद्दावर नेता एवं सादाबाद विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय एवं उनके अनुज पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने की खबरों का पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने पूरी तरह से खण्डन किया है और आज दिन भर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों व चर्चाओं को पूरी तरह से बकवास बताया है।
सादाबाद विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं बसपा के वरिष्ठ कद्दावर नेता श्री रामवीर उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों तथा चर्चाओं को पूरी तरह से बकवास व झूंठी बताया है और कहा है कि यह सब विरोधियों की साजिश है। उन्होंने कहा है कि मैं भाजपा में क्यों जाऊं और भाजपा में क्या रखा है। उन्होंने कहा कि मैं बसपा हूं और बसपा में ही रहूंगा तथा मैं कहीं नहीं जा रहा हूं और ना कोई और जा रहा है तथा उन्होंने समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं से ऐसी भ्रामक खबरों व झूंठी चर्चाओं से सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने