हाथरस/हसायन। कस्बा व देहात क्षेत्र में इन दिनों भंयकर बायरल बुखार के साथ तेज बुखार व मलेरिया बाइबैक्स का प्रकोप चल रहा है।ंमगर स्वास्थ्य बिभाग के अधिकारियों ने अभी तक क्षेत्र में बुखार से पीडित लोगों का उपचार कराए जाने के लिए कोई व्यवस्था नही की गई है।स्वास्थ्य बिभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र के लोग कस्बा के झौलछाप चिकित्सकों से इलाज करानें में लगे हुए है। बुखार के प्रकोप के चलते घर घर में बुखार से पीडित मरीज चारपाई पर पडे हुए है। मगर स्वास्थ्य बिभाग इस बुखार की बीमारी से काफी परेशान है।वही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किसी चिकित्सक के तैनात न होने के कारण मरीजों का इलाज देहात के एक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात आयुष चिकित्सक से कराया जा रहा है।कस्बा में बुखार अब जानलेबा बुखार बनकर लोगों की जान लेता जा रहा है। मगर स्वास्थ्य बिभाग के अधिकारियों ने अभी तक क्षेत्र में किसी भी बुखार से हुई मौत के बाद टीम भेजकर किसी भी दवा का बितरण तक नही कराया गया है।
हाथरस/हसायन- घर घर में फैला रहा बायरल बुखार स्वास्थ्य बना बिभाग अनजान
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।