हाथरस/हसायन। कस्बा के मौहल्ला दखल में मलेरिया बुखार की बीमारी अब महामारी का रूप लेते जा रही है।मगर इस महामारी को रोकने के लिए स्वास्थ्य बिभाग व नगर पंचायत नें अभी तक नाले नालियों में न तो छिडकांव कराया गया है। और न फांगिग कराई गई है।इस मामलें में कस्बा के पूर्व सभासद सुरेश चन्द्र कुशवाहा ने नगर पंचायत की ईओ रमा दुबे व स्वास्थ्य बिभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर में नाले नालियों की नियमित सफाई कार्य न होने व मच्छरों की तादात बढने के कारण घर घर में मच्छरों का प्रकोप चल रहा है।उन्हाने कहा कि कस्बा के मौहल्ला दखल में मलेंरिया बुखार के प्रकोप से अब तक तीन जानें भी जा चुकी है।मगर स्वास्थ्य बिभाग व नगर पंचायत कस्बा में फैल रही महामारी के बाद होने बाली मौत पर पूरी तरह मूक दर्शक बनी हुई है।पूर्व सभासद ने कहा कि स्वास्थ्य बिभाग के लिए कस्बा हसायन व देहात क्षेत्र हाई रिस्क ऐरिया होने के बाद भी अभी तक मलेरिया की रोकथाम के कोई उपाय नही कर रहे है।उन्हाने कहा कि 08 दिन में कस्बा में अब तक गर्दन तोड बुखार से चार मौतंें भी हो चुकी है।मगर स्वास्थ्य बिभाग पूरी तरह अनजान बना हुआ है।
हाथरस/हसायन- दखल में मलेरिया की महामारी व गर्दन तोड बुखार से 08 दिन में हुई तीन मौत
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।