Top News

हाथरस- मेंहदी प्रतियोगिता में पूजा व अपूर्वा प्रथम

हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज प्रांगण स्थित  श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमती सरला कुशवाहा की अध्यक्षता में किया गया। जिसका उद्घाटन श्रीमती हेमलता कुशवाहा ने किया। प्रतिययोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग में हुई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती प्रतिभा रघुवंशी व श्रीमती सुधा कुशवाहा राघव ने परिणाम घोषित किये। जूनियर वर्ग में कु. पूजा कुशवाहा प्रथम, कु. प्रियंका कुशवाहा द्वितीय व कु. शालू कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कु. अपूर्वा कुशवाहा प्रथम, कु. प्रवेश कुशवाहा द्वितीय व कु. प्रिया कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में कु. भावना कुशवाहा, कु. उमा कुशवाहा, कु. सरोज कुशवाहा, प्रिया कुशवाहा, आरती कुशवाहा, पूजा कुशवाहा, शशी, मंजू, मनीषा, प्रियंका, चंचल, शीतल, तृप्ती, अनीता, चांदनी, मनोरमा, प्रीती, अपूर्वा, सीमा, निधि, मोहिनी कुशवाहा आदि ने भाग लिया।
इस अवसर पर थानसिंह कुशवाहा (कमल आर्ट), जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, द्रोपदी कुशवाहा, खुशबू कुशवाहा, श्रीमती पे्रमलता ठाकुर, आशा कुशवाहा, सुखदेव सिंह, यतेन्द्र सिंह आर्य, मुकेश कुशवाहा, दुर्गपाल सिंह कुशवाहा समाजसेवी, अखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय महासभा राजस्थान के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद कुशवाहा आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता का संचालन डा. कुशलपाल सिंह कुशवाहा ने किया। मेंहदी प्रतियोगिता की संयोजिका श्रीमती प्रीती कुशवाहा व श्रीमती गुड़िया कुशवाहा ने सभी का आभार प्रकट किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने