Top News

हाथरस- ग्रामीण पत्रकार एसो. ने आलम एवं सारस्वत के निधन पर किया शोक व्यक्त

हाथरस। ग्रामीण पत्रकार ऐसोसियेशन की एक शोकसभा गत् दिन एसोसियेशन के जिला कार्यालय मुरसान गेट पर सम्पन्न हुई।
सभा में वरिष्ठ पत्रकार एम.आलम व पंकज सारस्वत के आकस्मिक  निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा के लिये शान्ति की मांग की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवारों को ईश्वर, अल्लाह धैर्य प्रदान करें।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पाराशर ने कहा कि पत्रकार एम.आलम व पंकज के चले जाने से पत्रकार जगत में एक कभी न पूरी होने वाली क्षति हुई है। इस अवसर पर एसोसियेशन के सभी पत्रकारों ने बारी-बारी से मृतक पत्रकारों के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और उनकी आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर-अल्लाह से प्रर्थना की है।
सभा में मुख्य रूप से देवेन्द्र पाराशर, महेश चन्देल, संजय शर्मा, अमित दत्त शर्मा, रवि चैधरी, मुकेश कुमार गुप्ता, राधारमन गुप्ता, शुभम गुप्ता, राजेश शर्मा, उमाकांत पुन्ढीर, डा.जगजीत सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, पवन पण्डित, संजय शर्मा पीडीएन, शिवशंकर शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, होमेश मिश्रा, सत्यनारायण, समदर्शी भारद्वाज, धीरज उपाध्याय, मोहित, अंश चन्देल आदि उपस्थित रहे। वहीं उ. प्र. उद्योग व्यापार मंडल की शोकसभा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जगदीश पंकज की अध्यक्षता में हुई। शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार एम. आलम के निधन पर शोक प्रकट करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित कीं। शोकसभा में सुरेशचन्द्र आंधीवाल, विष्णु गौतम, सुरेन्द्र बांठिया, सुरेन्द्र वाष्र्णेय, रघुकुल दुबे, सुनील शर्मा, विकास गर्ग, रामखिलौनी वाष्र्णेय, मनोज बंसल, ऋषि शर्मा, नन्दकिशोर अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, गिर्राजकिशोर नीरव, मदनलाल माहेश्वरी, महेशचन्द्र वर्मा सर्राफ, गिरधर गोपाल सिंघल, वीरेन्द्र चैहान, प्रदीप बंसल, सत्यनारायन आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने