Top News

हाथरस- मोबाइल वैन से प्रचार प्रसार करते हुयें विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

हाथरस । आज दिनांक 25 अगस्त को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा सचल विधिक सेवा केंद्र, लोक अदालत व मोबाइल वैन से प्रचार प्रसार करते हुयें एम आई इण्टर कालेज सिकन्दराराऊ में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन विनय आर्या सिविल जज (व0प्र0)/सचिव जिला विधिक प्राधिकरण हाथरस, श्री संदीप सिविल जज जू0डि0/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिकन्दराराऊ, तहसीलदार सिकन्दराराऊ श्री योगेन्द्र सिंह एवं कालेज के प्रबंधक एवं प्रवक्ता की उपस्थिति में शिविर का अयोजन किया गया। जिसमे काफी संख्या में जनता उपस्थिति रही। सिविल जज जू0डि0 सि0राऊ के लिपिक श्री अभिजीत सिंह, अमित सिंह एवं अधिवक्ता गण श्री नरेश प्रताप, श्री बनी सिंह बघेल, श्री युवराज सिंह आदि उपस्थिति रहे।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुयें श्री विनय आर्या सिविल जज ने जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के उद्वेश्य एवे प्रधिकरण द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी देते हुये उपस्थिति जनता से आग्रह किया की अपने मामलो को सुलह समझौतो आधार पर निस्तारित करायें। उन्होने कहा की जिस प्रकार एक दीप से दूसरा दीप जलता है उसी प्रकार इस शिविर से प्रात्त जानकारी को आपने सगे संबंधियों को दें। श्री संदीप सिविल जज (जू0 दि0) शिविर में उपस्थिति जनता को सिविल वादों की प्रक्रिया एवं प्रथम सूचना रिर्पोट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी । श्री हरीश कुमार वरिष्ठ अधिवक्ता ने अपने वक्तब्य में शिविर में उपस्थिति जनता को कन्या भूर्ण हत्या, बच्चों के अधिकार एवं उनके संरक्षण, मानवाधिकार आयोग सूचना अधिकार तथा पावर ज्योति एकाउण्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने