Top News

हाथरस- आगरा रोड गिजरौली स्थित एसएसडी स्कूल में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई

हाथरस।  आगरा रोड गिजरौली स्थित सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर        प्रधानाचार्य के.ए.एन. शर्मा एवं उपप्रधानाचार्य कमलेश शर्मा ने भगवान गणेश का पूजन किया तथा बच्चों ने संगीतमय गणेश स्तुति प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय में इनविचर सेरेमनी का आयोजन भी किया गया। सेरेमनी में प्रधानाचार्य तथा      उपप्रधानाचार्य ने स्कूल हैड बाॅय शुभ गौड तथा स्कूल हैड गर्ल चंचल चैहान, स्कूल स्पोर्टस कैप्टन अमित कुमार, स्कूल कल्चरल कैप्टन मेघा कुशवाहा को बंैच प्रदान किये। इसके अतिरिक्त विद्यालय के चारों हाउस आग्नेय, वायव्य, ईशान, नेरित्य हाउस के कैप्टन व वाईस कैप्टन तथा प्रिफेक्टस स्पोर्टस कैप्टन तथा कल्चरल कैप्टन चुने गये।
आग्नेय हाउस के कैप्टन संजल बंसल तथा वाईस कैप्टन मनी भारद्वाज, वायव्य हाउस के कैप्टन अनुज जादौन, वाईस कैप्टन राधिका गर्ग, ईशान हाउस के कैप्टन श्ािन गौतम, वाईस कैप्टन कामिनी गौतम, नैरित्य हाउस के कैप्टन आकाश वाष्र्णैय तथा वाईस कैप्टन प्राजंलि सेंगर को चुना गया। सभी हाउस के कैप्टन वाईन कैप्टन तथा अन्य पदाधिकारियों को हाउस मास्टरस तथा हाउस मिसट्रेस ने बैच प्रदान किये। इस अवसर पर सभी अध्यापक अध्यापिकायें उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने