Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- पूर्व सूबेदार से दिनदहाड़े 1 लाख रूपये व मोबाइल लूटा

हाथरस/सिकन्दराराव। बैंक से रूपये निकाल कर अपनी मोपेड पर सवार होकर गांव लौट रहे सेना से सेवानिवृत वृद्ध सूबेदार से दिनदहाडे अज्ञात बाइक सवार 4 बदमाश मारपीट कर 1 लाख रूपये व मोबाइल लूटकर ले गये। घटना से पूरे क्षेत्र में भारी हडकम्प मच गया।
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुरा निवासी करीब 85 वर्षीय श्यौदान सिंह पुत्र प्रताप सिंह भारतीय सेना में सूबेदार के पद से रिटायर हैं और आज अपने किसी कार्य हेतु उन्होंने कस्बा स्थित स्टेट बैंक से 1 लाख रूपये निकाले थे तथा रूपयों को अपने बैग में रखकर व अपनी मोपेड पर सवार होकर गांव जा रहे थे तभी एटा रोड स्थित उनके गांव के पास ही मोड पर पीछे से 2 बाइकों पर आये अज्ञात 4 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनसे मारपीट कर दिनदहाडे 1 लाख रूपये व मोबाइल लूट कर ले गये।
घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में भारी हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भीड लग गई तथा सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बैंक में आकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। घटना की रिपोर्ट हेतु पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने