Top News

हाथरस- मांगों को लेकर शिक्षकों ने मनाया काला दिवस

हाथरस। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ के आव्हान पर सेठ फूलचन्द बागला महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने काली पट्टी बाधंकर कर काला दिवस मनाया।
शिक्षक संघ द्वारा उक्त धरना सातवें वेतन आयोग की सिफारशें लागू करने, पुरानी पेंशन की बहाली, ए.पी.आई. की समाप्ति, छठवे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करना, नियमित भर्ती आदि समस्याओं के निस्तारण हेतु किया गया। जिसमें प्रदेश मुख्यालय पर धरना देने हेतु महाविद्यालय के शिक्षकों का एक समूह डा. यू.पी. सिंह सचिव शिक्षक संघ एवं डा. धर्मेन्द्र सिंह अध्यक्ष, डा. साहब सिंह अध्यक्ष शिक्षक संघ के नेतृत्व में लखनऊ गया। शेष शिक्षकों द्वारा डा. के.एन. त्रिपाठी, उपाध्यक्ष शिक्षक संघ के नेतृत्व में महाविद्यालय में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
डा. संदीप बंसल, डा. कौशलेश सिंह, डा. सुनन्दा महाजन, डा.पी.के. शर्मा, डा. सी.एस. रावल, डा. देवदत्त सिंह, डा. राजेश कुमार हिन्दी, डा. एम.पी. सिंह, डा. प्रीति वर्मा, डा. संध्या कुमारी, डा. प्रेमप्रकाश, डा. मो. दानिश, डा. मो. इकबाल, डा. वीरेश आदि शिक्षकों धरने में सम्मिलत हुए।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने