Top News

हाथरस- पूर्व विधायक पुत्र, भाई व सहपऊ ब्लाक प्रमुख की जमानत मंजूर

हाथरस।       विधानसभा चुनावों के दौरान सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के थाना सहपऊ क्षेत्र में सपा-बसपा समर्थकों में हुए संघर्ष व फायरिंग में बसपा नेता पुष्पेन्द्र हत्याकाण्ड में जेल में निरूद्ध पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल के पुत्र व भाई तथा सहपऊ ब्लाक प्रमुख की आज हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हो गई है।
उक्त जानकारी पूर्व        विधायक देवेन्द्र अग्रवाल के         अधिवक्ता विशम्भर सिंह एड. ने देते हुए बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की कोर्ट संख्या 51 के न्यायाधीश श्री प्रत्यूष कुमार की कोर्ट ने पुष्पेन्द्र हत्याकाण्ड में जेल में निरूद्ध पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल के पुत्र चन्दन अग्रवाल, भाई राकेश अग्रवाल तथा सहपऊ ब्लाक प्रमुख विनीत गुप्ता की जमानत मंजूर कर ली गई है।
अधिवक्ता विशम्भर सिंह एड. ने बताया कि पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल की जमानत पर आगामी 31 अगस्त को सुनवायी होगी तथा जेल में निरूद्ध अतुल अग्रवाल की जमानत अर्जी अभी डाली नहीं गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने