Top News

हाथरस/हसायन- दुर्घटना में 1 और की मौत

हाथरस/हसायन। थाना क्षेत्र के सिकन्द्राराव-हाथरस रोड पर कल सडक किनारे बैठकर पशु चरा रहे 4 लोगों को एक अनियंत्रित वैगन आर कार के चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से रौंदे जाने के बाद जहां 1 व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये थे और इन सभी को उपचार हेतु गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर किया गया था तथा अलीगढ मेडीकल में पहुंचने से ही पहले करीब 50 वर्षीय मिट्ठू उर्फ रौबत सिंह पुत्र रोशनलाल निवासी गांव चमरौली की मौत हो गई।
थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने