हाथरस/सासनी। थाना सासनी क्षेत्र के सासनी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रैन से कटकर मौत हो गयी महिला का शव क्षत विक्षत हो गया वही हादसे की सूचना पुलिस को दी गयी लेकिन कई घन्टे बीत जाने पर भी पुलिस मौके पर नही पहुँची। वही स्टेशन मास्टर ने रेलवे कर्मचारियो को मौके पर जाने को कहा तो रेलवे कर्मचारी मौके पर तो पहुँच गये लेकिन वहाँ का दृश्य देखकर तमाशवीन वने रहे। रेलवे कर्मचारीयो की मौजूदगी मे आवारा जानवर महिला के क्षत विक्षत शव को निवाला वनाते रहे। यही नही आवारा जानवर महिला के शव को खीच खीच कर ले जा रहे थे लेकिन रेलवे कर्मचारियो के अन्दर मानवता नही दिखी और मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर देखने को मिली।
हाथरस- सासनी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर महिला की हुई मौत, क्षत विक्षत महिला के शव को आवारा जानवर बना रहे निवाला
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।