हाथरस/सिकन्दराराव। कस्बा में बीती रात्रि को मौहल्ला नौरंगाबाद में सट्टेबाजी के पैसे के लेन देन को लेकर 2 समुदायों के बीच हुए संघर्ष व मारपीट की घटना में 11 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकद्दमा कायम किया है और पुलिस आरोपियों के घरों पर गिरफ्तारी हेतु दबिशे दे रही हैं।
कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार द्विवेदी ने उक्त संघर्ष की घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है जिसमें एक पक्ष से सलीम, कफिल, नईम, शमशाद, गुड्डू व 8-10 अज्ञात तथा दूसरे पक्ष से धर्मेन्द्र कुमार, दाताराम, सिपाहीराम, राजेश, जगदीश, दयाशंकर तथा 10-12 अज्ञात समस्त निवासीगण मौहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिशें दे रही है लेकिन आरोपी फरार है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।