Top News

हाथरस- वेद भगवान शिविर में संगीतमय सुंदर कांड का आयोजन

हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज में स्थित श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के शिविर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजक संजीव शर्मा व वी.पी. ओझा के संयोजकत्व में हुए कार्यक्रम में पूजा अर्चना पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने वेदमंत्रों के साथ कराई।  साथ ही श्रीराम, सीता व हनुमान जी के भजनों की भी शानदार प्रस्तुतियों को सुनाया गया। सुंदरकांड पाठ पूर्ण होने पर आरती के साथ ही प्रसाद वितरण किया गया व जयशंकर पाराशर ने अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। अध्यक्षता कर रहे डा. जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी ने आभार प्रकट करते हुये कहा कि इस शिविर में हर रोज धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। सुबह वेदपाठ व वेदार्चन किया जाता है।
इस अवसर पर प्रवीण कौशिक, गौरव, रूपेश कौशिक, पं.सत्येंद्र शर्मा फौजी, पं. ऋषि कौशिक, प्रशांत शर्मा, शशांक पचैरी, नीरज कौशिक, लोकेश भारद्वाज, संजीव शर्मा, संजीव पंडित, प्रवीण चैधरी एड., विशाल अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, पं. कृष्णदत्त शर्मा, मंजू सोलंकी, हेमेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने