Top News

हाथरस- पूर्व केन्द्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम का किया स्वागत

हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज के अवसर पर मेला में भाजपा के विनोद    चैधरी के संयोजन में आयोजित विचार गोष्ठी मंे भाग लेने आये बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के साथ दलितों व पिछड़ों की आवाज बुलन्द करने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम, आॅल इण्डिया शेख जमीअतुल अब्बास कमेटी के सदर व पूर्व सभासद डा. रईस अहमद अब्बासी के आवास पर पहुंचे जहां तमाम मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम ने हिन्दू मुस्लिम एकता पर रोशनी डाली। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक शिकारपुर, मुंशीलाल गौतम, जगदीश प्रसाद शर्मा आदि के अलावा भाजपा नेता थे।  स्वागत करने वालों में हाजी अबुल रहीम अब्बासी, हाजी नवाब, कलीमुल्ला खां, साबिर खां, नसरूद्दीन खान, इस्लाम अब्बासी, विजय सिंह प्रेमी, पूर्व सभासद रमन माहौर, वीरी सिंह कर्दम, गिर्राज किशोर, सलीम खान, वारिस अंसाीर, शहजाद खान, बाबुद्दीन अब्बासी, युसूफ अली अब्बासी, अकील हुसैन, हाफिज नदीम हुसैन, इमरान खान, नदीम, हनीफ खान, सितारा, शेर सिंह, बीलाराम प्रेमी, शमशाद अब्बासी, चांद खान आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने