हाथरस। दुग्ध विकास, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य, वक्फ, हज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनरायण चैधरी 2 सितम्बर को प्रातः 11 बजे अंग्रेजी माध्यम की प्रमुख शिक्षण संस्था एम.एल.डी.वी. पब्लिक इण्टर कालेज के मुख्य गेट का उद्घाटन करने आ रहे हैं। उक्त जानकारी देते हुए एम.एल.डी.वी. पब्लिक इण्टर कालेज के डायरेक्टर व राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त, काॅआर्डीनेटर आर.पी. कौशिक एवं शैलकान्ता गुप्ता ने बतलाया है कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद राजेश दिवाकर एवं विधायक हरीशंकर माहौर होंगे। इस अवसर पर कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
हाथरस- एम.एल.डी.वी. पब्लिक इंटर कालेज के मुख्य गेट का उद्घाटन 2 को मंत्री करेंगे
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।