हाथरस/हसायन। प्राइबेट बसों में पुरदिलनगर पर चैकिंग के दौरान कुछ लोगों के द्वारा सिकन्दराराव से पढकर बसो से बापिस घरों के लिए लौट रहे छात्रों कें साथ दबंगो के द्वारा किराया कम दिए जाने पर गाली गलौज मारपीट किए जाने से का्रेधित होकर छात्रों ने जलेसर मार्ग पर गांव असोई व बरसामई के निकट सडक पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे।छात्रों के द्वारा जाम लगाए जाने के बाद सिकन्द्राराऊ हाथरस मार्ग डेढ घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा।जाम के कारण दोनो ओर बाहनों की लम्बी कतार लग गई।ग्रामीणों के द्वारा डायल 100 व जरेरा चैकी पुलिस को छात्रों के द्वारा सडक पर जाम लगाए जाने की सूचना दिए जाने पर जरेरा चैकी पर तैनात एचसीपी जुगेन्द्र सिंह के द्वारा छात्रों को समझाबुझाकर शांत कराकर दबंगो के खिलाफ कार्यवाही कराए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद छात्रों ने जाम खोल दिया।बता दे कि जरेरा पुलिस चैकी क्षेत्र के आसपास के गांव जरेरा,नगला बीरसहाय,सीतापुर,रामपुर,सिहोरी,नगला मानधाती,नगला गडरिया,नगला सकत सहित 25-26 गांवों के सैकडो छात्र छात्राऐं सिकन्द्राराऊ के एमआई व डीएस के अलावा पुरदिलनगर इंटर कालेज व डिग्री कालेजों में प्राइबेट बसों से पढने के लिए प्रतिदिन जाते है।छात्रों कें द्वारा हर रोज प्राइबेट बस संचालकों को आने जाने पर दोनो तरफ से 05-05 रूपए भी दिए जाते है।गुरूवार को सिकन्द्राराऊ से प्राइबेट बस से जब छात्र छात्राऐं घर के लिए बापिस आ रहे थे तो पुरदिलनगर नहर पुल से पहले मस्जिद के निकट प्राइबेट दबंग लोगो के द्वारा 15 -15 रूपए की मांग करने लगे और छात्रों के द्वारा पैसा न दिए जाने पर छात्र छात्राओं के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर छात्र छात्राओं के कपडे तक फाड डाले।
हाथरस/हसायन- प्राइबेंट बसो की चैकिंग के दौरान छात्रो से मारपीट, जलेसर मार्ग पर लगाया जाम, प्रदर्शन, एक घंटे के बाद एचसीपी के पहुंचने पर छात्रो ने कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने पर खोला जाम, पूर्व में भी छात्रों के साथ हुई मारपीट के मामलें में छात्रों ने कई दिनो तक लगाया था जाम
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।