हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ जीटी रोड पर आज सुबह एक रोडवेज बस व केन्टर मैटाडोर में आमने-सामने से हुई भिडन्त में एक दर्जन यात्री जहां गम्भीर रूप से घायल हो गये वहीं सीएचसी पर मानवता को तार-तार कर घायल को जमीन स्ट्रेचर पर लिटाकर किया गया। 2 अन्य हादसों में भी करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली से कन्नौज जा रही एक रोडवेज बस व सामने से आती एक आयशर केन्टर मैटाडोर में अलीगढ जीटी रोड स्थित गांव रतनपुर के पास आमने-सामने से भिडन्त हो गई जिससे बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री व बस चालक व मैटाडोर चालक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और घायलों को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया।
गम्भीर घायलों बस चालक अरविन्द पुत्र रामअवतार निवासी मैनपुरी को सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों ने स्ट्रेचर पर जमीन पर ही लिटाकर उसका उपचार किये जाने से मानवता की सारी हदें तोड दीं जबकि रामअवतार कि अलावा केन्टर चालक सोनू पुत्र मुलायम सिंह निवासी गूजरपुर हसायन, यात्री खुशबू पत्नी रवि कुमार निवासी नदरई, धीरेन्द्र पुत्र रामदुलारे निवासी एटा, रवि कुमार पुत्र सतीश निवासी पहासु बुलन्दशहर, सरिता पत्नी धीरेन्द्र निवासी एटा आदि अन्य घायलों को उपचार हेतु अलीगढ रैफर किया गया है। घटना स्थल पर लगे जाम को पुलिस ने जैसे तैसे खुलवाया। गंभीर रूप से घायल बस के ड्राइवर अरविन्द और अन्य गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के अंदर भी लेना गवारा नही समझा गया और सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के बाहर ही दर्द से तड़फते घायलों का जमीन पर ही इलाज शुरू कर दिया गया। एक दो घायलों को छोड़कर सभी को अलीगढ मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। जब इस बारे में इंचार्ज डाक्टर केके शर्मा से बात करनी चाही तो उसने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। वही जब इस सम्बन्ध में सीएमओ रामवीर सिंह से बात करनी चाहिए तो वो अपने आप को मीटिंग में बताते रहे। वही बड़ा सवाल ये है की जब योगी सरकार का दावा है प्रदेश के हर सरकारी अस्पताल में मरीजों के लिए सभी सुविधाएं मौजूद है तो हाथरस का स्वास्थ विभाग क्या प्रदेश से बाहर है या यहाँ मौजूद डाक्टर काबिल नही है जो मरीजों को पूर्ण सुविधाएं नही मिल पा रही है या यहाँ के डाक्टरों को संवेदनहीनता की कोई स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है।
वहीं दूसरी ओर कोतवाली क्षेत्र के ही एटा जीटी रोड पर गांव उमरावपुर के पास एक इनोवा कार संख्या एच.आर. 26 ए.जे./7805 में एक रोडवेज बस संख्या यूपी 81 बी.टी./7230 ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार सवार विक्रम पुत्र प्रेमवीर सिंह निवासी मगरौली निधौली एटा सहित 9 लोग घायल हो गये और इन सभी को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया गया।
गांव मिसी मिर्जापुर एटा रोड पर 2 ट्रकों में आमने-सामने से हुई भिडन्त में दोनों ट्रकों के चालक गम्भीर रूप से घायल हो गये और इन्होंने अपना उपचार प्राइवेट अस्पताल में कराया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।