हाथरस। शहर में तालाब चैराहे के पास इलाहाबाद बैंक की शाखा को खोला गया और काम सुचारू रूप सर शुरू हो गया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद एक बैंक कस्टमर की निगाह वही शाखा में अंदर बैठे अजगर पर पड़ी तो हड़कंप मच गया और बैंक स्टाफ और ग्राहक सभी बैंक से बाहर भाग छूटे। बैंक प्रबंधन ने बैंक में अजगर निकलने की सूचना पुलिस तथा वन विभाग को दी। सूचना पर पुलिस के साथ वन विभाग की टीम भी पंहुची। वन विभाग की टीम ने काफी प्रयास से इस अजगर को पकड़ कर बोरे में बंद कर लिया और अपने साथ ले गए। तब कहीं जाकर स्टाफ और ग्राहकों ने राहत की सांस ली। वही वन रक्षक ऋषि कुमार शर्मा ने बताया की बैंक के अंदर निकला अजगर दो से तीन साल का है। उन्होंने यह भी बताया है कि इसे प्राकृतिक पानी भराव के क्षेत्र में छुड़वा दिया है ताकी वह सुरक्षित रह सके।
हाथरस- तालाब चैराहे के पास इलाहाबाद बैंक के अन्दर अजगर निकलने से मचा हड़कंप
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।