Top News

डीपीएस हाथरस के छात्रों ने लिया आईटी फेस्ट-2017 में भाग

हाथरस। दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी नई दिल्ली द्वारा विद्यार्थियों के अन्दर छिपी हुई प्रतिभा को उभारने व निखारने के लिए समय-समय पर विविध प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती रही हैं। इसी कड़ी में आई टी फेस्ट का आयोजन डीपीएस आर के पुरम में किया गया।
इस आॅनलाइन व आॅफ़लाइन कम्प्टीशन में डीपीएस हाथरस के कक्षा नौ के विद्यार्थियों सहित पूरे भारत एवं विदेशों में स्थित सभी डीपीएस स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कम्पटीशन के तहत इंफोर्मेशन टेक्नोलाॅजी से संबंधित आॅनलाइन व आॅफ़लाइन क्विज़ काॅम्पटीशन, ग्रुप डिस्कशन और वर्कशाॅप (एप डेवलपमेंट एवं वेब डेवलपमेंट) का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीना चक्कु जी ने सभी छात्रों को भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने