Top News

हाथरस/सासनी- साक्षरता कर्मी हुए लखनऊ रवाना, लखनऊ मे चल रहे धरना प्रदर्शन मे करेगे सहभागिता

हाथरस/सासनी।  साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड सासनी मै कार्यरत साक्षरता कर्मी अपनी विभिन्न मांगो को लेकर लखनऊ मै चल रहे जिलास्तरीय अनिश्चित कालीन  धरने में शामिल होने के लिए  आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेयर  एसोशिएसन उत्तर प्रदेश के तत्वधान में लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ के लिए शुक्रवार को जूनियर हाई स्कूल से सासनी शाम 6 बजे रवाना हो गई । ये जानकारी  एसोशिएसन के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ती  के मधायम से दी है उन्होने अपनी मांगो में 18 माह के रुके बकाया मानदेय का भुगतान, मानदेय व्रद्धि कार्यक्रम संचालन को आवश्यक पठन पाठन व अन्य सामग्री उपलब्ध कराने आदि मांगो के समर्थन में 10 जुलाई से लखनऊ में चल रहे जिलेवार धरने में शामिल होने के लिए जा रहे है। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर दो प्रेरक कार्यरत है जो निरक्षरों को साक्षर करने के साथ साथ सरकार की विभिन्न योजनाओ को जनता तक पहुँचाते है वावजूद इसके मात्र 2000 रु प्रतिमाह मानदेय वो भी समय पर न मिलने से प्रेरक भुखमरी के कगार पर आ गए है। और परिवार के भरण पोषण में इन्हे भरी मुश्किल होती है इन्ही समस्यायों के चलते आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेययर एसोशिएसन उत्तर प्रदेश के तत्वधान में लखनऊ 10 जुलाई से जारी धरने प्रदर्शन में साक्षरता कर्मी भागित करेंगे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने