Top News

हाथरस/सासनी- क्षेत्र के गाँव गढ़ौआ पर बिजली के करेंट लगने से एक मृत

हाथरस/सासनी। बिजली के तारो से छेड़छाड़ करना कितना जानलेवा हो सकता हो
सकता है ये उस समय पता चला जब क्षेत्र के गाँव गढ़ौआ निवासी एक व्यक्ति
अपने घर की बिजली सही करने के इरादे से छत पर तारो को सही करने पहुँचा और
बिजली के करेंट की चपेट में आने से जिंदगी से ही हाथ धो बेठा।
  क्षेत्र के गाँव गढ़ौआ निवासी 50 वर्षीय भूरा खाँ पुत्र चाँद खाँ सुबह
तड़के घर की बिजली ठीक करने के लिए छत पर चला गया जहां जा रहे बिजली के
तारो में उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी ऐसा करते समय उसका एक पैर कटे हुये तार
के ऊपर पड़ जाने से हाई वोल्टेज आने के कारण करेंट से उसकी मौके पर ही मौत
हो गई। काफी देर तक जब भूरा खाँ  वापस जब नीचे नहीं आया तो परिजनो को
चिंता हुई और वे जब छत पर गए तब उन्होने उसे गम्बीर रूप से घायल पड़ा पाया
जिसे  वे उपचार हेतु  अस्पताल ले गए जहां चिकित्सों ने उसे मृत घोषित कर
दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने