Top News

हाथरस- मुरसान क्षेत्र के गांव नगला धर्मा में झोलाछाप के उपचार से बालिका की मौत

हाथरस। झोलाछाप चिकित्सक के गलत उपचार से एक मासूम बच्ची की मौत हो जाने से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।
बताया जाता है थाना मुरसान क्षेत्र के गांव नगला धर्मा निवासी सुभाष की करीब 4 वर्षीय मासूम पुत्री अंजली को पिछले 3-4 दिन से बुखार आने पर उसे उपचार हेतु कस्बा मुरसान में एक झोलाछाप चिकित्सक के पास ले जाया गया तथा उपचार चलता रहा। उक्त चिकित्सक ने आज बच्ची को इंजेक्शन लगाया तो उसकी हालत बिगड गई तथा परिजन बच्ची को तत्काल उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल लेकर आये तो बच्ची को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बच्ची की मौत से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने