Top News

हाथरस/मुरसान/चन्दपा- बोलेरो चालक हत्याकाण्ड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार, अवैध सम्बंधों में की गई थी हत्या

हाथरस/मुरसान/चन्दपा। गाडी चालक राहुल हत्याकाण्ड का आज मुरसान पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है और 4 हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि 4 हत्यारोपी अभी फरार हैं तथा गाडी चालक राहुल की हत्या अवैध सम्बंधों के चलते की गई थी।
उक्त हत्याकाण्ड का आज पुलिस कार्यालय पर खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द कुमार ने बताया कि थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव नगला लच्छी निवासी युवक राहुल पुत्र विजयपाल सिंह अपनी बुलैरो गाडी भाडे पर चलाता था और उसका गांव कोटा में आना-जाना था तथा उसके इस दौरान एक युवती से अवैध सम्बंध हो गये तथा यह बात युवती के भाई को पता चली तो उसने उससे मना किया लेकिन राहुल नहीं माना।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक राहुल को ठिकाने की योजना बनायी और 5 अगस्त को राहुल की बोलेरो गाडी दिहली दावत में जाने की कहकर मंगवाई गई और उसे जनपद अलीगढ के थाना गौण्डा क्षेत्र के नयाबांस नहर की पटरी पर ले गये और वहां पर उसकी हत्या कर शव को झाडियों के किनारे पानी में डाल दिया। उन्होंने बताया कि मृतक राहुल के शत-विक्षत शव को बरामद कर लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त हत्याकाण्ड के खुलासे में लगे एसओ मुरसान जगदीश चन्द्र ने अपनी टीम के 4 आरोपियों को बीती रात्रि को कलेक्ट्रेट के पास से कहीं भागने की फिराक में होने के दौरान पकडा गया है तथा गिरफ्तार आरोपियों में अशोक पुत्र प्रताप सिंह, मनोहर पुत्र लखमी, शिवकुमार पुत्र बसंतलाल व मोनू पुत्र रामसिंह ठाकुर निवासीगण गांव कोटा मुरसान हैं जबकि इनके 4 साथी तेजपाल पुत्र लखमी, मोनू पुत्र लौहरे निवासीगण गांव कोटा तथा अशोक पुत्र निहाल सिंह व हरिओम पुत्र पूरन सिंह निवासीगण गांव मजीपुर थाना गोण्डा अलीगढ अभी फरार हैं। उन्होंने बताया कि राहुल का क्षत-विक्षत शव व हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई है।
उक्त खुलासा करने वाली पुलिस में एसओ जगदीश चन्द्र, एसआई रामजीलाल, देवेन्द्र कुमार, विनोद मिश्रा, सिपाही हितेश कुमार, प्रेमनाथ, गोरखनाथ, इरफान खान व रूपसिंह तौमर शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने