हाथरस/सिकन्द्राराऊ। गरीबों को बंटने वाले सरकारी गेहूं की एक फ्लोर मिल पर कालाबाजारी किये जाने के बाद सरकारी गेहूं के फ्लोर मिल पर उतरते वक्त एसडीएम व डीएसओ ने छापा मारकर पकड लिया और भारी मात्रा में सरकारी गेहूं को मैटाडोर सहित बरामद किया है।
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर के मौहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी राहुल उपाध्याय पुत्र अशोक उपाध्याय का वहीं पर पुरदिलनगर फ्लोर मिल के नाम से आटा मिल है जिस पर आज सरकारी गेहूं को कालाबाजारी कर मिल पर एक मैटाडोर से उतारा जा रहा था जिसकी सूचना एसडीएम अरूण कुमार को मुखबिर की मिली तो उन्होंने तत्काल डीएसओ को सूचित कर बुला लिया और उक्त मिल पर छापेमारी कर सरकारी गेहूं को मैटाडोर सहित पकडा है। बताया जाता है प्रशासन द्वारा एक मैटाडोर में लदे 235 बोरे गेहूं को पकडा है और गेहूं को बरामद कर मैटाडोर सहित कोतवाली भिजवाया है। समाचार लिखे जाने तक अधिकारी कार्यवाही में लगे थे और रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।