Top News

हाथरस- डी.पी.एस. हाथरस में 24, 25 व 26 अगस्त 2017 में बुक फेयर का आयोजन

हाथरस। किताबें समाज के लिए दर्पण की तरह होती हैं जो हमें हमारी अच्छाइयों व बुराइयों से अवगत कराती हैं। कभी-कभी किसी किताब में लिखी हुई एक पंक्ति को पढ़कर हमारे जीवन जीने का नजरिया ही बदल जाता है। कुछ किताबें हमें आसानी से प्राप्त हो जाती हैं परन्तु कभी-कभी कुछ बेहतरीन किताबें हमें मिल नहीं पाती और यही कारण है कि हम ज्ञान लाभ से वंचित रह जातें हैं। इसी के तहत् विद्यालय में छात्र-छात्राओं, उनके इष्ट मित्रों व परिजनों के लिए बुक फेयर का आयोजन दिनांक 24 से 26 अगस्त, 2017 में किया गया है। इस बुक फेयर का उददेश्य है कि बेहतरीन किताबों को हमारी पहुँच के दायरे में लाना। यह एक ओपन बुक फेयर है जिसमें समस्त हाथरस के सभी लोग, अन्य विद्यालय के छात्र-छात्राऐं, उनके परिवारजन, रिश्तेदार, वयोवृ˜ आदि किताबें खरीदने या देखने हेतु आ सकते हेैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने