हाथरस। अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष रज्जनलाल व महामंत्री अशोक फौजी ने जिलाधिकारी तथा पालिका के अधिशासी अधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारी को दिये पत्र में मांग की है कि 23 जनवरी को सुभाषचन्द्र बोस जयन्ती, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 14 अप्रैल को डा. अम्बेडकर जन्म दिवस, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसरों पर भी मुरसान गेट, मधूगढ़ी स्थित महात्मा गांधी पार्क की साफ सफाई नहीं कराई जाती है। जबकि साफ सफाई कराने के लिये पालिका के अधिशासी अधिकारी को अनेकों बार अवगत कराया जा चुका है। महात्मा गांधी पार्क में गन्दगी का साम्राज्य छाया रहता है। पार्क में गोवर, कचरा, मृत जानवरों व अन्धेरे में शौच करने वालों के अलावा आवारा पशुओं की रेंठान बन चुका है।
पूरे देश व प्रदेश में स्वच्छता का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाबजूद भी पार्क तथा बाल्मीकि बस्तियों में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। अगर पार्क में शीघ्र सफाई नहीं कराई गई तो पालिका के अधिकारियों के खिलाफ आन्दोलन छेड़ा जायेगा।
सफाई की मांग करने वालों में रवि बाल्मीकि, सुरेश विराट, मायादेवी, शैलेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश शाकी, रोहित, रेनुका, अतुल, राजेश, राजकुमार, अशोक आदि हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।