Top News

हाथरस- जिला पंचायत अध्यक्ष का बेहद कशमकश मुकाबला रामेश्वर व ओमवती में, 22 अगस्त को चुनाव में उमड़ेगी भीड़

हाथरस। जिले की सबसे बडी व प्रभावी पंचायत के लिये 22 अगस्त को होने वाला चुनाव बेहद रोचक होगा और मुख्य मुकाबला पूर्व ऊर्जा मंत्री अनुज रामेश्वर उपाध्याय व सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव के बीच होगा तथा 22 अगस्त को कलेक्ट्रेट पर इनके समर्थकों की भारी संख्या में भीड उमडने की संभावना है तथा दोनों खेमा अपनी-अपनी पूरी तैयारी में जुटे हैं।
जिले के सबसे बडी पंचायत जिला पंचायत के अध्यक्ष हेतु 22 अगस्त को हो रहे उप चुनाव में बसपा की ओर से पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के अनुज रामेश्वर उपाध्याय चुनाव मैदान में हैं तो संयुक्त मोर्चा की ओर से सपा की जिलाध्यक्ष श्रीमती ओमवती यादव मैदान में हैं। दोनों ही प्रत्याशियों के बीच बेहद रोमांचक व कशमकश का मुकाबला होने की उम्मीद है जबकि संयुक्त मोर्चा की प्रत्याशी अपनी जीत का दावा पहले ही कर चुकी हैं।
आगामी 22 अगस्त को होने वाली चुनाव के लिये बसपा प्रत्याशी खेमा भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है तथा सूत्र बताते हैं कि दोनों ही प्रत्याशी अपनी-अपनी सैटिंग व सदस्यों को साधने में जुटे हैं। वहीं राजनैतिक पंडितों का कहना है कि राजनीति में सब संभव है और ऊंट कब किस करवट बैठ जाये कोई भरोसा नहीं है। 22 अगस्त को होने वाले चुनाव के दौरान कलेक्ट्रेट पर समर्थकों की भारी भीड उमडने की संभावना है तथा प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ व्यापक सुरक्षा इंतजामों आदि में लगा है।
उक्त सम्बंध में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम पूरे दमखम से चुनाव लडेंगे और जीतेंगे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने