हाथरस। सांसद के पैतृक गांव कस्बा लाडपुर की जनता पांच दिन से खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए बिजली विभाग के चक्कर काट रही है लेकिन कोई हल नहीं हुआ तो लाडपुर की जनता पूर्व सांसद बंगाली सिंह के आवास पर सैकडों की संख्या में पहुंच गये और ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की।
पूर्व सांसद बंगाली सिंह ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर सदर विधायक हरीशंकर माहौर से फोन पर सम्पर्क किया तो वह लखनऊ में थे। पूर्व सांसद बंगाली सिंह ने गांव लाढपुर वासियों की गम्भीर समस्या से उन्हें अवगत कराया जिस पर सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने तुरन्त बिजली विभाग के अधिकारी एस.आई. को तुरन्त फोन पर ट्रांसफार्मर बदलने को कहा जिस पर एस.ई. ने लाडपुर जेई को तुरन्त आदेश दिया कि वह तत्काल गांव लाढपुर में नया ट्रांसफार्मर लगवायें जिससे वहां की जनता को परेशानी का सामना न करना पडे।
सदर विधायक के फोन के मात्र 2 घण्टे में नया ट्रांसफार्मर गांव लाडपुर में लगा दिया गया जिससे बिजली की समस्या से ग्रामीणों को निजात मिली।
इस मौके पर पूर्व सांसद डा. बंगाली सिंह ने कहा कि अगर जनता की समस्याओं का निराकरण अधिकारियों द्वारा समय से नहीं किया गया तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। सदर विधायक हरीशंकर माहौर का सभी गांव वासियों द्वारा आभार व्यक्त किया। यह जानकारी विधायक प्रेस प्रवक्ता मोहन पंडित व सुनीत आर्य द्वारा दी गई।
आभार व्यक्त करने वालों में नानकचन्द्र पचैरी, डा. फोरन सिंह, बनीसिंह, कल्याण सिंह, विशम्भर वाष्र्णेय, सचिन, भिक्की लाल वाष्र्णेय, चै. हरनारायण, योगेश कुमार तिवारी, पुष्पेन्द्र वर्मा आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।