हाथरस। 106 वे लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में चल रहा अखिल भारतीय महाबली कुश्ती दंगल प्रतिदिन ऊंचाइयों की ओर जा रहा है। महाबली कुश्ती दंगल में महाबली ग्रेट द खली की धूम रही
बीती रात्रि को छोटी कुश्तियों के साथ बडी से बडी कुश्ती हाथरस की जनता को देखने को मिल रही है जिसमें गोलू पहलवान, अज्जर (हरियाणा) की कुश्ती पुष्पेन्द्र पहलवान अखाडा गोपाल आश्रम मथुरा के बीच 4100 रूपये की कुश्ती ने जिले की जनता की वाह वाह लूटी जो अंत में बराबरी पर छूटी। 51 सौ रूपये की कुश्ती आशुतोष पहलवान अज्जर (हरियाणा) और बबलू पहलवान, एटा के मध्य मुकाबला भी बराबरी पर छूटा तथा 51 सौ रूपये की कुश्ती नरेन्द्र पहलवान तुरसेन और मोहित पहलवान पट्ठा गुरू हनुमान अखाडा दिल्ली के मध्य काफी उठा पटक में मोहित पहलवान ने कुश्ती नरेन्द्र पहलवान को चित करके जीती।
दंगल में 11 हजार रूपये की कुश्ती मोहित पहलवान झज्जर और पहलवान रेलवे दिल्ली ने मोहित को चित करके जीत प्राप्त की और जनसमूह की वाह वाही प्राप्त की। 15 हजार रूपये की कुश्ती गौरव पहलवान अखाडा गुरू हनुमान दिल्ली और सचिन पहलवान अलीगढ के मध्य हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। 21 हजार रूपये की कुश्ती सुमित पहलवान अखाडा नीलू, झज्जर हरियाणा, नीरज पहलवान अखाडा गुरू हनुमान के मध्य कशमकश मुकाबले में हरियाणा पहलवान सुमित ने बाजी जीत ली और जमकर तालियां बटोरीं।
दंगल महाबली कुश्ती की तीसरे नम्बर की कुश्ती कुलदीप पहलवान नीरू अखाडा दिल्ली और संदीप पहलवान अखाडा गुरू हनुमान के बीच यह कुश्ती बराबर रही। यह कुश्ती 41 हजार रूपये की रही। अखिल भारतीय कुश्ती दंगल की दूसरे नम्बर की कुश्ती दुष्यंत पहलवान अखाडा गुरू हनुमान दिल्ली और मोहित पहलवान अखाडा लिल्लू हरियाणा के बीच 81 हजार रूपये एक गुर्ज की यह कुश्ती दर्शकों के मन को खूब भाई परन्तु दोनों पहलवानों के दांव पेच से किसी को मात न दे सके और कुश्ती बराबरी पर छूटी।
बीती रात्रि को चैथे दिन आखिरी कुश्ती भारत केसरी नवीन पहलवान मौर्य डीएसपी दिल्ली पुलिस अखाडा गुरू हनुमान और गौरव पहलवान सीआईएसएफ बागपत उ.प्र. के बीच रोमांचक मुकाबले में डीएसपी दिल्ली नवीन ने गौरव पहलवान को चित कर 1 लाख 51 हजार रूपये, एक गुर्ज एक प्रशस्ति पत्र एक मेडल प्राप्त कर मेला श्री दाऊजी महाराज के महाबली कुश्ती दंगल में हजारों की भीड का मन मोह लिया और तालियां बटोरीं।
दंगल की रेफरीशिप दाऊजी उस्ताद, मुकेश पहलवान आदि ने की तथा संचालन संजय सक्सैना, विमल प्रधान, विपुल सिंघानिया, सह संयोजक अनुज चैधरी, अनुराग अग्निहोत्री, ललित शर्मा लब्बू, रामवीर सिंह भैयाजी, उमेश, मनोज आर्य, चै. रामकुमार वर्मा, विनोद चैहान, अजय कुलश्रेष्ठ, अनुज चैधरी, होरीलाल राम, मोहन पंडित, मुकेश कौशिक आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।