हाथरस। लक्खी मेला 106 वें श्री दाऊजी महाराज में चल रहे अखिल भारतीय महाबली कुश्ती दंगल में द ग्रेट खली के बाद अब कल 1 सितम्बर को दंगल के आखिरी दिन फिल्म दंगल की फोगाट बहिनें आयेंगी तथा ओलम्पिक चैम्पियन सुशील कुमार के भी आने की संभावना है जबकि कल पहली बार जनता को अखाडे पर कई ओलम्पियन व मेडलिस्ट महिला व पुरूष पहलवानों के रोमांचक जौहर व कुश्तियां देखने को मिलेंगी। कल अखाडे में मैट पर कुश्तियां होंगी।
उक्त जानकारी आज अखिल भारतीय महाबली कुश्ती दंगल कमेटी के अध्यक्ष/संरक्षक आशीष शर्मा, दंगल संयोजक हरीशंकर राना भूरा पहलवान, मुख्य व्यवस्थापक रामवीर सिंह भैयाजी ने बताया कि दंगल अखाडे में कल पहली बार मैट पर महिला पहलवानों की कुश्तियां होंगी और फिल्म दंगल की फोगाट बहिनें भी आयेंगी तथा गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान पवन कुमार कई हिन्द व भारत केसरी पहलवान भी आयेंगे जिनके रोमांचक जौहर वाले मुकाबले जनता को देखने मिलेंगे। उन्होंने बताया कि अखाडे में गोल्ड मेडलिस्ट कई महिला पहलवान भी आयेंगी और रोमांचक कुश्ती देखने मिलेंगी।
उन्होंने बताया कि दंगल के आज 5 वें दिन भी एक से बढकर एक कुश्तियां होंगी और केन्द्र व राज्य सरकारों के मंत्री आयेंगे। उन्होंने बताया कि मैट की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और जनता जनार्दन आये और कुश्तियों का आनन्द ले।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।