Top News

हाथरस- श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ के रामबाबू बने अध्यक्ष

हाथरस। श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ की बैठक सोनपाल सिंह की अध्यक्षता में  श्रीराम बगीची में आयोजित हुई।  बैठक में रामबाबू कुशवाहा को श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ का सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा मुकेश कुमार कुशवाहा को महामंत्री व यतेन्द्र कुमार आर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया। रामबाबू कुशवाहा बीएसएनएल विभाग से सेवानिवृत्त हैं जो लम्बे समय से समाज सेवा में समर्पित हंै।
बैठक में गोकुलचन्द कुशवाहा, घनश्याम सिंह कुशवाहा, प्रेमरघु हाॅस्पीटल एण्ड पैरामैडीकल के डायरेक्टर डा. पी.पी. सिंह, डा. ओ.पी. सिंह, डा. पूरन सिंह, हरीकिशन कुशवाहा, चित्रकार थानसिंह कुशवाहा कमल आर्ट, विजेन्द्र सिंह, अमर सिंह, रामस्वरूप कुशवाहा ज्वैलर्स सासनी, लालबहादुर कुशवाहा, प्रेम सिंह कुशवाहा, मूलचन्द्र कुशवाहा, प्रकाश चन्द्र कुशवाहा, पप्पू प्रधान, रविन्द्रपाल सिंह, सुखदेव, ऐदल सिंह, पूरन सिंह आदि उपस्थित थे। नवनिर्वाचित      अध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा ने सम्पूर्ण समाज के समक्ष पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने