Top News

हाथरस- द इंटेलीजेंस ओलंपियाड में लाॅर्ड कृष्णा के बच्चे ने लहराया परचम

हाथरस। शहर के मथुरा रोड स्थित लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल अपने स्थापना दिवस से विद्यार्थियों की प्रतिभा उन्नयन हेतु कृत संकंल्पित है। इसी श्रृंखला में लाॅर्ड कृष्णा के विद्यार्थी आकाश चैधरी ने ‘द इंटेलीजेंस ओलंपियाड‘ में देश स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। गौरतलब है यह परीक्षा गत वर्ष सीबीएसई से संबंद्ध देश के 1000 स्कूलों में आयोजित हुई। जिसमें लगभग 60,000 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने छात्र आकाश चैधरी को प्रमाण-पत्र, मेडल व गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं परीक्षा के अन्य प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने कहा कि सतत् परिश्रम से लक्ष्य सिद्ध किया जा सकता है। वही विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं जो एकाग्रचित्त होकर         अध्ययन करते हैं। राष्ट्र स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र आकाश चैधरी सहित प्रतिभागियों का सभी विद्यार्थियों ने करतल              ध्वनियों से उत्साहवर्धन और अभिवादन किया। छात्र आकाश चैधरी की देश स्तर पर सातवीं रैंक आने पर सभी विद्यार्थी प्रफुल्लित नजर आए।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गोविंद उपाध्याय, दीपिका वाष्र्णेय, छाया उपाध्याय, सीमा जैन, लक्ष्मी शर्मा, निधि अग्रवाल, श्रवण वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, स्वतंत्र भारद्वाज, आशुतोष शर्मा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने