हाथरस। जिला पंचायत की पूर्व सदस्य तथा काव्य एवं साहित्य लेखिका श्रीमती सुनीता कुमारी चैहान ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर मुंशी गजाधर सिंह मार्ग पर नाली व सड़क निर्माण की मांग की है।
उन्होंने पत्र में कहा है कि उक्त मार्ग अलीगढ़ रोड से प्रारम्भ होकर गढ़ी खन्दारी, विष्णुपुरी व सिद्धार्थनगर होता हुआ सिकन्द्राराऊ रोड में मिल जाता है। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांवों से मंडी समिति तक का शार्टकट रास्ता यही है। सरस्वती शिशु मंदिर सहित चार विद्यालय भी इसी मार्ग पर स्थित हैं। जिसके कारण हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन इसी मार्ग से होता है। जनता की मांग पर वर्षों पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी श्री भटनागर ने उक्त मार्ग का पुर्ननिर्माण कराया था।
श्रीमती चैहान ने पत्र में कहा है कि उक्त मार्ग पर समस्या सड़क के दूसरी ओर स्थित लेवर कालौनी के ब्लाक सं. 15, 16, 17 व 18 में रहने वाले लोगों ने अपने क्वार्टरों के पीछे की नाली और सीवर के मैनहोलों को दबाकर उन पर अपने कमरे व दुकानों के निर्माण कर लिये हैं और शेष बचे हिस्से पर कच्चे-पक्के चबूतरे बनाकर मार्ग को काफी संकुचित कर दिया है तथा उस ओर की नाली खत्म कर दिये जाने के कारण गन्दा पानी सड़क पर बहता रहता है।
उन्होंने जिलाधिकारी से सड़क पर गन्दे पानी के फैलाव को रोकने तथा सड़क के दोनों और जमा मिट्टी व चबूतरों को अविलम्ब हटवा कर लेवर कालौनी की ओर पक्की नाली बनवा कर तथा मुंशी गजाधर सिंह मार्ग पर नाली व सड़क निर्माण कराये जाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।