Top News

हाथरस- प्रदेश में भाजपा सरकार के आते ही अपराधों का ग्राफ कई गुना बढा- रामनारायन काके

हाथरस। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनारायन काके ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के आते ही अपराधों का ग्राफ कई गुना बढ़ गया है। हाथरस जनपद में अपराधों की बाढ़ आ गई है पिछले मई एवं जून माह में लूट, हत्या, बलात्कार, अपहरण एवं छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश जैसे घटनाओ में भारी व्रद्धि हुईहै। पिछले दो महीनों में जनपद हाथरस में हत्या की 10, लूट की 16, बलात्कार की 5, अपहरण की 3 एवं छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म की कोशिश की 21 घटनाऐं हुई है। जबकि चोरी आदि की सैकड़ो घटनाये हुई है । प्रदेश में चुनाव से पहले भाजपा अपराधमुक्त प्रदेश का नारा लगाती थी। वहीं आज अपराधयुक्त प्रदेश बन गया है । अगर अपराधों पर लगाम नही लगाई गई तो समाजवादी पार्टी  आंदोलन को बाध्य होगी। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वाष्णैय,पूर्व जिला प्रवक्ता अनिल कुमार वाष्णैय,राजेश सविता ,पूर्व नगर अध्यक्ष शिव कुमार वाष्णैय,वेनामी शर्मा, सुनील दिवाकर,सुशील प्रभाकर आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने